
Google is also celebrating 75 years of India's independence, launched a digital archive named 'India ki Udaan'
India ki Udaan: भारत आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। इसके लिए देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके तहत ही हर घर तिरंगा मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से हर घर में तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया पेजों, अकाउंटों पर तिरंगे को डीपी बनाने की अपील की है। वहीं गूगल इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय के सहयोग के साथ 'इंडिया की उड़ान' नाम से डिजिटल संग्रह लांच किया है।
'इंडिया की उड़ान' के जरिए गूगल भारत की आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है, जिसमें पिछले 75 साल में भारत की अटूट व अमर भावना को दिखाया गया है। केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, संस्कृति मंत्रालय व गूगल के बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में 'इंडिया की उड़ान' डिजिटल संग्रह को लांच किया गया।
डूडल फॉर गूगल
'इंडिया की उड़ान' डिजिटल संग्रह लांच के दौरान गूगल ने डूडल फॉर गूगल प्रतियोगिता शुरू की गई है, जो अगले 25 सालों में, मेरा भारत ' पर आधारित होगा। इस प्रतियोगिता के विजेता 14 नवंबर को भारत में गूगल होमपेज पर अपनी आर्टवर्क देख सकेंगे। यह प्रतियोगिता कक्षा एक से कक्षा दस के छात्रों के लिए है। इस प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए पुरस्कार की भी घोषणा की गई है।
'हर घर तिरंगा' के लिए गूगल का डूडल
केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने गूगल टीम से 'हर घर तिरंगा' के लिए एक विशेष डूडल बनाने के लिए अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम गूगल की टीम से सरकार की परिवर्तनकारी यात्रा में भागीदार बनने और भारत के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने का भी आग्रह करते हैं।
नए स्वतंत्र भारत के पलों को फिर से जीवंत करें
'इंडिया की उड़ान' डिजिटल संग्रह में स्वतंत्रता से लेकर अब तक की यात्रा दिखेगी। इसमें स्वतंत्रता की नींव,भारत का पहला चुनाव, महात्मा गांधी, भारत के संविधान निर्माण, खेल, गायन, इसरो, साहित्य, फिल्म सहित भारत की विकाश यात्रा को भी दिखाया गया है। गूगल ने 'इंडिया की उड़ान' के जरिए कहा कि आइए नए स्वतंत्र भारत के पलों को फिर से जीवंत करें।
Published on:
06 Aug 2022 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
