नई दिल्ली

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाला शख्स निकला गुजराती, AAP- कांग्रेस ने क्या कहा?

Rekha Gupta Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनसुनवाई के दौरान थप्पड़ मारने वाला शख्स गुजरात का रहने वाला है। उसने पुलिस पूछताछ में कुछ डिटेल बताई है।

3 min read
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला।

Rekha Gupta Attack: दिल्ली में बुधवार को जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स की पहचान हो गई है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। उसकी उम्र 41 साल है। ‌अब दिल्ली पुलिस के अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि हमले के पीछे का मकसद क्या था? पु‌लिस सूत्रों की मानें तो इस हमले में किसी साजिश की आशंका है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि गुजरात निवासी ‌आरोपी की दिल्ली की सीएम से ऐसी क्या शिकायत हो सकती है, जो बात हमले तक पहुंच गई? पुलिस साजिश के एंगल पर भी पड़ताल में जुटी है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, शख्स ने जड़ा थप्पड़

सीएम रेखा गुप्ता के सिर में भी आई चोट

दूसरी ओर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने बताया कि सीएम रेखा गुप्ता के सिर में भी थोड़ी चोट आई है। हालांकि वह फिलहाल ठीक हैं, लेकिन अचानक हुए हमले के चलते वो सदमे में हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने बताया‌ कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रतिदिन सुबह 7 से नौ बजे तक अपने दफ्तर में जनसुनवाई करती हैं। बुधवार को भी वो जनता की शिकायतें सुन रही थीं। इसी बीच भीड़ में से उठे शख्स ने पहले उन्हें शिकायती कागज पकड़ाए। इसके बाद अचानक उन्हें थप्पड़ मार दिया। पास मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उस युवक को पकड़ा तो धक्का-मुक्की में सीएम रेखा गुप्ता के सिर में भी चोट लग गई। अचानक हुए हमले से सीएम रेखा गुप्ता सदमे में हैं।

सीएम रेखा गुप्ता पर गुजराती युवक ने किया हमला।

रेखा गुप्ता पर हमले को लेकर भड़के कानून मंत्री

दिल्ली सरकार में कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला अक्षम्य है। एक महिला और दिल्ली की बेटी दिनरात दिल्लीवासियों की सेवा में लगी है। उनपर हमला करने वाले और करवाने वाले दोनों कायर और अपराधी है। ऐसे अपराधियों की हिम्मत नहीं है कि वो तर्क और तथ्यों के आधार पर सीएम रेखा गुप्ता का सामना कर सकें। यह हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। वहीं वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता फिलहाल ठीक है। उन्होंने दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा "सीएम रेखा बहुत मजबूत लीडर हैं। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। हमले से वह सदमे में जरूर हैं, लेकिन सीएम मजबूत महिला हैं। इस‌लिए थोड़ा समय दीजिए। वो जल्द ही आपके बीच आएंगी।" मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी सीएम रेखा गुप्ता से बातचीत कर उनका हाल जाना।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई आंखों देखी

जनसुनवाई में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने की घटना को प्रत्यक्षदर्शियों ने 'हैरान कर देने वाला पल' बताया। इस घटना की पुष्टि करते हुए दिल्ली बीजेपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा और उनके साथ बदसलूकी की। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शी अंजलि ने बताया कि वह जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर आई थीं और वहीं मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों की बातें सुन रही थीं।

इसी बीच अचानक पीछे से शोर हुआ और एक व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने तुरंत ही हमलावर को हिरासत में ले लिया। वहीं, इस घटना को गलत बताते हुए उत्तम नगर से आए शैलेंद्र कुमार ने कहा कि जैसे ही वह गेट पर पहुंचे, वहां हंगामा मच गया क्योंकि मुख्यमंत्री को किसी ने थप्पड़ मार दिया था। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी सुरेश खंडेलवाल ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जब मुख्यमंत्री लोगों से मिल रही थीं, तभी आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।

आम आदमी पार्टी ने क्या कहा?

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की घटना से हड़कंप मच गया है। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।"

कांग्रेस ने सीएम की सुरक्षा पर उठाए सवाल

दूसरी ओर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की निंदा की है। साथ ही दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्‍था पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "यह बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?"

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में ‘जलप्रलय’, 24 घंटे में 575 मिमी बारिश दर्ज, आज भी रेड अलर्ट

Also Read
View All
दिल्ली के चार मेट्रो स्टेशनों को धार्मिक स्‍थलों के नाम से पहचान… जानिए पूर्व कांग्रेस सांसद ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखी चिट्ठी में क्या कहा ?

दिल्ली में हाथ लगा ‘खजाना’, 17 करोड़ का सोना-हीरा और कैश का ढेर देख चौंधियां गई आंखें, ED की बड़ी कामयाबी

अपने भाई को कैसे दिए 82000? निगरानी के लिए पत्नी का जॉइंट अकाउंट खुलवाने HC पहुंचा पति, जज ने दिया दो टूक जवाब

पिता संग एक घंटे में सगे चाचा का खत्म कर दिया पूरा परिवार, 8 हत्याओं से नहीं भरा मन तो 9वें को मार डाला, पुलिस भी हैरान

पैसा दो, वरना तुम्हारा घर गिरा देंगे…दिल्ली में एमसीडी के जेई समेत तीन पर गिरी गाज

अगली खबर