2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व नेवी अफसर को पत्नी ने ‘गलती’ से घोंपा चाकू, हुई मौत, कहा- मैं किचन में सब्जी काट रही थी तभी…

पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आगे की पूछताछ और सबूतों की बरामदगी के लिए हिरासत जरूरी है।

2 min read
Google source verification

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई (Photo: IANS)

हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक रिटायर्ड नेवी अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का दावा है कि यह एक हादसा था और उसने जानबूझकर अपने पति पर वार नहीं किया।

क्या है पूरा मामला?

घटना रविवार की है, जब नखरोला गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सुनील कुमार (पूर्व नेवी ऑफिसर) घर लौटे। पुलिस के अनुसार, सुनील उस समय नशे की हालत में थे। घर के भीतर बाथरूम की ओर जाते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरने लगे।

उस समय उनकी पत्नी ममता (43) किचन में सब्जी काट रही थीं। जैसे ही उन्होंने अपने पति को लड़खड़ाते देखा, वे उन्हें संभालने के लिए दौड़ीं। दुर्भाग्यवश, सब्जी काटने वाला चाकू ममता के हाथ में ही था और वह सीधे सुनील के सीने में घुस गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

हादसे के तुरंत बाद सुनील को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर इसे एक हादसा माना जा रहा है। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सुनील की मौत धारदार हथियार से लगी गहरी चोट के कारण हुई है।

इसके बाद, मृतक के चाचा की शिकायत पर खड़की दौला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी ममता को गिरफ्तार कर लिया है।

गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

गुरुग्राम पुलिस ने पूर्व नेवी ऑफिसर सुनील कुमार की पत्नी ममता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विसरा रिपोर्ट का इंतजार

खड़की दौला स्टेशन हाउस ऑफिसर इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। इससे यह स्पष्ट हो पाएगा कि सुनील ने शराब का सेवन किया था या नहीं। मृतक फिलहाल गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।

Story Loader