नई दिल्ली। दिल्ली के चार बड़े अस्पतालों को अब 10 करोड़ रुपए रुपए जमान कराने होंगे। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट हॉस्पिटल को कहा कि जब तक वह 10 करोड़ रुपए की रकम जमा नहीं करते तब कर उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं होगी। दरअसल, प्राइवेट अस्पतालों द्वारा गरीब मरीजों का इलाज ना कराए जाने पर दिल्ली सरकार ने इन अस्पतालों पर करीब 100 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगा दी है। वहीं, प्राइवेट अस्पतालों ने दिल्ली सरकार के इस आदेश को कोर्ट में चुनौती दी है। लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने भी याचिका पर तब तक सुनवाई ना करने के निर्देश दिए हैं, जब तक ये अस्पताल 10 करोड़ रुपए जमा नहीं कराते।