नई दिल्ली। आपने कभी सुना है कि एक व्यक्ति को सिर्फ इसलिए गोली मार दी जाए क्योंकि उसने दुकानदार से सामान लेना बंद कर दिया हो, शायद नहीं। लेकिन एक ऐसा ही मामला दिल्ली से सामने आया है। यहां दूध बेचने वाले एक व्यक्ति को एक दुकानदार ने सामान ना लेने की वजह से गोली मार दी। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।