गौरलतब है कि पिछले तीन साल में दिल्ली महिला आयोग ने काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने तीन साल में 52,473 शिकायतों पर काम किया। स्वाति मालीवाल की अगुवाई में आयोग ने अपनी हेल्पलाइन पर ढाई साल शिकायतें लीं। बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की कमान अगले तीन साल के लिए फिर से स्वाति को दे दी गई है। मंगलवार को इस बारे में स्वाति मालीवाल ने बताया, 'तीन साल में जो हमने काम किया है, वो पिछले आयोग की 8 साल में देखी गईं शिकायतों से 700% ज्यादा है। '