वहीं, बीजेपी सत्ताधारी साउथ एमसीडी का कहना है कि उसे राजेश खन्ना या नेता के नाम पर पार्क का नाम रखने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन, आया नगर के पार्षद ने संडे मार्केट से खेल मैदान तक स्थित रोड का नाम राजेश पायलट के नाम पर करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे स्टैंडिंग कमिटी ने खारिज कर दिया है। इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए स्टैंडिंग कमिटी ने तर्क यह दिया कि रोड या पार्कों का नामकरण केवल महापुरुषों और शहीदों के नाम पर ही किया जाता है।