इस संबंध में अरविंद केजरीवाल ने बताया कि राजधानी के करीब 500 ऑटोरिक्शा वाले जल्द ही पहले किलोमीटर के लिए 25 रुपए चार्ज कर सकेंगे। इसके बाद हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 10 रुपए लिए जाएगे। बता दें कि अभी ऑटो का किराया पहले दो किलोमीटर के लिए 25 रुपए है। वहीं, हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 8 रुपए किराया लगता है। लेकिन किराए में नई बढ़ोतरी की वजह से 5 किलोमीटर की दूरी के लिए किराया 35% बढ़ जाएगा। वहीं, 10 किलोमीटर की दूरी के लिए यही किराया 30% तक बढ़ जाएगा।