नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में छत गिरने की वजह से दो की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल है। हादसे ने तीनों बच्चों के सिर से मां-बाप का साया छीन लिया है। वहीं, मां-बाप की मौत के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। नौ साल की राधिका रोते -रोते बस यही बोल रही है कि पापा मुझे बचाने में खुद ही छत के नीचे दब गए। बता दें कि रविवार को द्वारका के ककरोला डेयरी इलाके के हरि विहार में घर की छत गिरने से सुनील और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल है। पूरा परिवार RZ-92 नंबर वाले मकान में रहता था।