नई दिल्ली : शहर के लोगों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। उनकी जेब पर बोझ बढ़ सकता है। दिल्ली सरकार ऑटो का किराया बढ़ाने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपने निवास पर ऑटो वालों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, परिवहन आयुक्त वर्षा जोशी के साथ ऑटो चालक भी शामिल होंगे।