नई दिल्ली। एक व्यक्ति ने शुक्रवार को कथित रूप से दिल्ली मेट्रो के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद वायलेट मेट्रो लाइन पर सेवा को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर एक आदमी ने पटरियों पर छलांग लगा दी जिससे केंद्रीय सचिवालय-फरीदाबाद मार्ग पर कुछ देर के लिए परिवहन रोकना पड़ा।