कश्मीर का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा, "धारा 370, 35A और सीएए जैसे ढेर सारे मसलों को मोदी जी ने पलक झपकते ही समाप्त कर दिया। 5 अगस्त 2019 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, कश्मीर से धारा 370 को हटा कर हमेशा के लिए कश्मीर को भारत के साथ जोड़ने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया है।"