यह भी पढ़ें: दहेज हत्या के आरोप में पति गया जेल, जालंधर में प्रेमी संग मिली जिंदा पत्नी
बाइडन ने कहा, "6 साल में पहली बार यमन के लोगों को शांति से ईद मनाने की अनुमति दी गई है। लेकिन, यहां और पूरी दुनिया में अभी बहुत काम किया जाना बाकी है। मुसलमान अभी भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें लक्षित हिंसा और इस्लामोफोबिया भी शामिल है।" उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के पूरे इतिहास में हम एकमात्र राष्ट्र हैं, जो किसी धर्म, नस्ल, जाति, भूगोल के अधार पर नहीं बल्कि, एक विचार के तौर पर संगठित हुए हैं।