31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरी मां का भरी संसद में किया अपमान….फिर भी संसद से नहीं निकालते-प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस अब सडक़ पर उतर आई है। दिल्ली के राजघाट पर सत्याग्रह में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई अन्य शामिल हुए। प्रियंका गांधी ने भावुक होते हुए कहा कि उनके शहीद पिता का अपमान किया गया। फिर उनकी मां का भरी संसद में अपमान किया गया। अब उनके भाई राहुल का बार-बार अपमान किया जा रहा है। इसके बावजूद किसी को संसद से नहीं निकाला गया।  

2 min read
Google source verification
priyanka.jpg

राजघाट पर आयोजित सत्याग्रह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अभिवादन करती पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता जाने के विरोध में सभी प्रदेश व जिला मुख्यालयों पर सत्याग्रह चल रहा है। वहीं दिल्ली में राजघाट पर चल रहे सत्याग्रह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई अन्य शामिल हुए। यहां प्रियंका गांधी ने भावुक होकर अपने भाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राजघाट से 400 से 500 गज दूरी पर मेरे शहीद पिता राजीव गांधी का अंतिम संस्कार राहुल गांधी ने किया था। मेरे दिमाग और मन में वो चित्र आज भी है, जब तिरंगे से लिपटे मेरे पिता के शव वाली सेना की गाड़ी से उतर कर तेज धूप में राहुल पैदल चले। प्रियंका गांधी ने सामने तिरंगे झंडे की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसी तिरंगे में मेरे शहीद पिता का शव लिपटा हुआ था। उस शहीद का अपमान किया गया। उस शहीद पिता के बेटे को देशद्रोही कहा गया। मेरी मां अपमान भरी संसद में करते हैं। एक मुख्यमंत्री कहते हंै कि राहुल को अपने पिता का नाम भी पता नहीं है। एक व्यक्ति परिवार की पगड़ी पहनता है और परंपरा आगे बढ़ाता है, पीएम कहते हैं कि नेहरू सरनेम क्यों नहीं लगाते। कश्मीरी समाज के रिवाज का अपमान करते हैं। क्या हमें शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के लोग देश के लिए शहीद हुए हैं। इस तिरंगे और धरती में हमारे शहीद परिवार का खून है। जो सोचता है कि हमें अपमानित कर छापे मार कर डराएंगे, हम डरने वाले नहीं है। फिर भी आपको कोई सजा नहीं मिलती, कोई मुकदमा नहीं करता? संसद से बाहर नहीं निकाला जाता, क्यों? प्रियंका ने कहा कि आज तक हम चुप रहे और यह हमारे परिवार का अपमान करते रहे। मेरे भाई राहुल ने संसद में मोदी को गले लगाया और कहा कि वे नफरत नहीं करते हैं। बस विचारधारा अलग है। प्रियंका ने सवाल किया एक व्यक्ति का कितना अपमान करोगे।


क्या भगवान राम परिवारवादी थे?

प्रियंका ने कहा कि यह हमें परिवारवादी कहते हैं। मैं पूछना चाहती हूं तो भगवान राम कौन थे? भगवान राम ने परिवार व धरती के प्रति धर्म निभाते हुए वनवास काटा। क्या भगवान राम परिवारवादी थे।

इस अडानी में ऐसा क्या है, जो....

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी इस देश की आजादी के लिए लड़ रही है। आज आपकी सारी संपत्ति लूटी जारी है एक आदमी को दी जा रही है। ये लोग रोजगार छीन रहे हैं। गैस सिलेंडर के लिए हजार रुपए दे रहे हैं और यहां आपकी सारी संपत्ति किसी और को सौंपी जा रही है। राहुल गांधी ने कौन सा ऐसा जुर्म कर लिया जो आप से 2 सवाल पूछ लिए। आप जवाब नहीं दे पाए और घबरा गए। जो अहंकारी होते हैं तानाशाह होते हैं, जब सवाल का जवाब नहीं दे पाते तो सत्ता लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि अडानी में ऐसा क्या है, जो उन पर कोई बात करते ही पूरी सरकार खड़ी हो जाती है।