22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jantar Mantar Protest : दिल्ली पुलिस के जवान की ‘हार्टअटैक’ से मौत की खबर फर्जी निकली, पुलिस ने बताया सच

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के 42 वर्षीय जवान सतीश की हार्टअटैक से मौत होने की खबर बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि, जांच के बाद यह दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक निकला।
2 min read
Google source verification
Jantar Mantar protest

Jantar Mantar Protest :(Photo: IANS/Qamar Sibtain)

Jantar Mantar Protest : नई दिल्ली। दिल्ली में जंतर-मंतर पर ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के 42 वर्षीय जवान सतीश की हार्टअटैक से मौत होने की खबर बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि, जांच के बाद यह दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक निकला।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि जंतर-मंतर पर धरने के पास ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत हो गई। खबर वायरल होने के बाद मामले की विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटाई गई लेकिन कहीं से भी इस घटना की पुष्टि नहीं हुई।

दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सभी स्तरों पर जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन अब तक ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल हमारे पास ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है। यदि किसी को पता है कि यह खबर सबसे पहले कहां से फैली, तो इसकी जानकारी दी जाए ताकि संबंधित व्यक्ति या प्लेटफॉर्म से जवाब मांगा जा सके।

मौत की खबर निकली फर्जी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है और न ही किसी पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की पुष्टि हुई है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। इसी दौरान एक अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं संक्षिप्त समय के लिए गोलीबारी हुई थी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया। हालांकि, यह जानकारी जंतर-मंतर पर वायरल हो रही मौत की खबर से संबंधित नहीं है।

पुलिस ने की लोगों से अपील

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी खबर को साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य कर लें। पुलिस ने कहा कि अपुष्ट और भ्रामक जानकारी फैलाने से अफवाहें फैलती हैं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। ऐसे में नागरिकों को केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए और बिना पुष्टि के किसी भी खबर को आगे बढ़ाने से बचना चाहिए।