शक्ति कुमार ने ही सबसे पहले मोबाइल एप के माध्यम से प्रश्न पत्र स्कैन कर व्हाट्सएप के माध्यम से कपिलदेव को भेजा था, जिसके बाद प्रश्न पत्र वायरल हो गया था। EOU के अनुसार, गिरफ्तार शक्ति कुमार गया के डेल्हा के ही न्यू कालोनी का रहने वाला है। उसने वर्ष 2010 में डेल्हा में किराये के मकान में रामशरण सिंह इवनिंग कालेज नाम से प्राइवेट कालेज खोला था, जिसमें वह खुद प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत है। 2011 में इस कॉलेज को एफिलिएशन मिला था, बीते 4 सालों से इस कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई। इसी बीच बीते 8 मई को कॉलेज में BPSC की परीक्षा भी आयोजित की गई थी।