29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wayanad Jeep Accident: केरल में हुआ भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की हुई मौत

Wayanad Accident: एक सड़क दुर्घटना में लगभग 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। जानकारी के मुताबिक एक जीप 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई और 9 लोगों की इस हादसे में जान चली गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
jeep_accident.jpg

Wayanad Jeep Accident: सड़क हादसों की खबरें रोजाना हम सुनते और देखते रहते है, और इसी बीच एक और रोड एक्सीडेंट की घटना केरल के वायनाड जिले में शुक्रवार (25 अगस्त) से आई है। पुलिस के मुताबिक एक सड़क दुर्घटना में लगभग 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। जानकारी के मुताबिक एक जीप 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई और 9 लोगों की इस हादसे में जान चली गई है।


यहां मननथावडी के थाविनहाल ग्राम पंचायत के पास यह हादसा हुआ। इतना ही नहीं इस हादसे में घायल हुए 2 लोगों को मनंथावाडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज जारी है। वहीं जीप चला रहे ड्राईवर समेत तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जीप में 14 लोग थे सवार

जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना तब हुई जब एक जीप एक बागान से श्रमिकों को लेकर जा रही थी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मारे गए सभी लोग वायनाड जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त जीप में ड्राइवर समेत कुल 14लोग सवार थे।



राज्य के वन मंत्री एके ससींद्रन ने बताया कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उन्हें मननथावाडी अस्पताल का दौरा करने का निर्देश दिया, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया गया है कि मृतकों के शव भी उसी अस्पताल में हैं। फिलहाल इस सड़क हादसे के बार में यही जानकारी मिली है।