3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन आज हजारीबाग में करेंगे किसान क्रेडिट कार्ड मेले का उद्धाटन, किसानों के बीच किया जाएगा KCC का वितरण

राज्य सरकार किसानों को KCC कार्ड मुहैया करने का प्रयास लगातार कर रही है। इस योजना का लाभ देने के लिए राज्य भर में विशेष कैंप लगाकर अधिक से अधिक किसानों को कार्ड प्रदान किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 28 Jul 2022, 11:36 AM IST

CM Hemant Soren will inaugurate Kisan Credit Card Fair in Hazaribagh today

CM Hemant Soren will inaugurate Kisan Credit Card Fair in Hazaribagh today

झारखंड में किसानों के विकास के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। यहीं वजह है कि राज्य में झारखंड में सरकार ने किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की है। किसानों को खेती-बारी करने के लिए आर्थिक तौर पर परेशानी न हो इसके लिए राज्य के सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसी बीच सीएम हेमंत सोरेन गुरुवार को हजारीबाग में मेगा किसान क्रेडिट कार्ट (KCC) मेला का उद्धाटन करेंगे। इस मेले का उद्देश्य किसानों को इसके प्रति जागरुक करना और इसका लाभ उठाना है।

झारखंड के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने पर खास जोर दिया जा रहा है। किसानों को KCC कार्ड मुहैया करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। किसानों को इस योजना का लाभ देने के लिए राज्य भर में विशेष कैंप लगाकर अधिक से अधिक किसानो को KCC प्रदान करने का निर्देश राज्य सरकार द्वारा दिया गया है। वहीं, सीएम हेमंत सोरने आज हाजारीबाग में होने जा रहे मेले का उद्धाटन करने के साथ-साथ KCC कार्ड का वितरण भी करेंगे। इस कार्यक्रम में विभागीय मंत्री बादस, सचिव अबु बकर सिद्दीख भी मौजूद रहेंगे।

बता दें, KCC कार्ड धारक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना से जुड़े किसानों को कृषि ऋण माफी योजना का लाभ मिलने में आसानी होगी। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अगर किसान कृषि उपकरण की खरीदारी करते हैं तो यह कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज की तरह काम करेगा। किसानों को 7% ब्याज दर पर बिना गारंटी के एक लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। कार्ड धारक किसानों को 6% सब्सिडी दी जाएगी। जिसमें केंद्र का 3% और राज्य का अंश 3% होगा। कार्ड के जरिए मात्र 1% ब्याज पर लोन की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: बिहार के सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही, चूहों का निवाला बनी डेड बॉडी

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़