1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Aamir Khan को रिटायरमेंट लेने की जरूरत…’, फिल्म एक्टर ने दी सलाह

इन दिनों आमिर खान (Aamir Khan) अपने एक विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसको लेकर विवाद हो चुका है। लोगों का कहना है कि एक्टर अक्सर ही लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाने का काम करते हैं। वहीं हाल में फिल्म एक्टर ने उनको लेकर एक बड़ा बयान दे डाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 16 Oct 2022, 10:33 AM IST

KRK Advised To Aamir Khan

KRK Advised To Aamir Khan

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपनी फिल्म 'लाल सिंह चढ्ढा' के फ्लॉप होने के बाद हाल में अपने एक टीवी ऐड को लेकर सुर्खियों से लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनके टीवी ऐड को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। हाल में उन्होंने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ एक टीवी ऐड में काम किया था, जो एयू बैंक (AU Bank) का था। इसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर आमिर को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी आमिर किसी न किसी बहाने से हिदूंओं की भावनाओं को आहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर. खान यानी केआके (KRK) ने भी एक्टर पर तंज कसा है।

हाल में केआरके ने आमिर खान को सलाह देते हुए कुछ ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने आमिर पर तंज कसते हुए उनको इंडस्ट्री संन्यास लेने तक की सलाह तेक दे डाली। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'आमिर खान ने एक बैंक का विज्ञापन किया है, जिसके लिए उन्हें काफी नफरत मिल रही है। अब आमिर को यह समझना चाहिए कि यह सिर्फ विज्ञापन की बात नहीं है'।

एक्टर ने आगे लिखा कि 'सच तो ये है कि लोग उन्हें फिल्म या विज्ञापन में कहीं भी अब देखना ही नहीं चाहते। उसके लिए ये रास्ते अब बंद हो गए हैं। इसलिए उन्हें अब संन्यास ले लेना चाहिए'। साथ ही केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए लिखते हैं कि 'आमिर खान वो आदमी है, जिसने हमेशा ही दुनिया को उपदेश दिया है, लेकिन खुद ने ज़िंदगी में सब कुछ उल्टा किया है और आज उसका परिणान आपके सामने है'।

यह भी पढ़ें: कन्नड़ मूवी 'Kantara' को लेकर Prabhas ने किया पोस्ट!


इसके अलावा भी केआरके ने एक और ट्वीट किया, जिसमें वो लिखते हैं कि 'अगर आपको लगता है कि ऐसा सिर्फ आमिर खान और उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ ही ऐसा हुआ है, तो वह 100 प्रतिशत गलत हैं। रिलीज तो होने दीजिए पठान और किसी का हाथ किसी की तांग को, उनके साथ भी ऐसा ही होगा। अगर खान अभिनेता थोड़े भी चतुर हैं तो उन्हें सम्मानपूर्वक रिटायरमेंट की घोषणा कर देनी चाहिए'।

केआरके के ये दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसको लेकर जहां आमिर के फैंस केआरके को खूब सुना रहे हैं, तो कुछ यूजर्स उनके पक्ष में भी बोल रहे हैं। इसके अलावा भी केआरके अक्सर ही इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और फिल्मों को लेकर बयान देते रहते बैं, जिसकी वजह से ट्रोलर्स के साथ-साथ कानूनी परेशानियों को भी झेलना पड़ता है, लेकिन केआरके पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलता।

यह भी पढ़ें: इस दिन बड़े पर्दे पर दहाड़ेगा 'Tiger'!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़