1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिन बड़े पर्दे पर दहाड़ेगा ‘Tiger’! Salman Khan ने खुद किया नई रिलीज डेट का ऐलान

सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) की रिलीज डेट बदल चुकी है। इस फिल्म में एक बार फिर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर भाईजान के फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 15 Oct 2022, 2:33 PM IST

Salman Khan Film Tiger 3 Release Date Announce

Salman Khan Film Tiger 3 Release Date Announce

बॉलीवुड सपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्में 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) और 'टाइगर 3' (Tiger 3) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस उनकी इन दोनों ही फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उनकी फिल्म 'टाइगर' फ्रैंचाइजी में से 'एक था टाइगर' के तीसरे भाग 'टाइगर 3' की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है। जी हां, फिल्म की पहली रिलीज हो हटाते हुए नई रिलीज डेट की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है ये फिल्म अब अगले साल 2023 में दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इससे पहले फिल्म के दो भाग बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं।

‘टाइगर’ फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट में भी सलमान खान के साथ कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जोड़ी नजर आएगी। हर बार की तरह इस बार भी सलमान के फैंस इस फिल्म से अपनी ढेरों उम्मीदें लगाए बैठे हैं। फिल्म के पिछले दो भागों को खूब पसंद किया गया था। इस बार भी दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।

इससे पहले फिल्म की रिलीज के लिए दीवाली से पहले की तारीख तय की गई थी, जिसको अब बदल दिया गया है और फिल्म अब अगले साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने लिखा कि 'टाइगर की नई तारीख.. दिवाली 2023'।

यह भी पढ़ें: Hansal Mehta की ये फिल्म बताएगी बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले का सच!


साथ ही सलमान ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है। पहले लुक में सलमान ने एक हाथ से अपना मुंह कवर किया हुआ है। साथ ही उनके इस लुक को खूब पसंद भी किया जा रहा है। फैंस उनके इस पोस्ट पर काफी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स भी कर रहे हैं। सलमान और कैटरीना की इस फिल्म को पैन इंडिया के तरज पर रिलीज किया जाएगा।

बात दें कि फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले यशराज बैनर तलै बनी इस फ्रैंचाइजी के 10 साल पूरे होने के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को ‘टाइगर 3’ की ईद रिलीज का ऐलान किया गया था। मेकर्स ने एक टीजर भी रिलीज किया था, लेकिन अब रिलीज डेट बदल चुकी है।

यह भी पढ़ें: OTT पर इतने रुपये में बिके Shah Rukh Khan!