7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐक्टिंग के शौक ने छुड़वाई आईआईटी से मिली नौकरी

अमोल पराशर का मानना है कि यूट्यूब पर रिलीज हुई वेब सिरीज 'ट्रिपलिंग' ने उनकी लोकप्रियता में इजाफा किया है।

3 min read
Google source verification

image

amal chowdhury

Jan 01, 2017

Amol parashar

Amol parashar

अमल चौधरी

मशहूर होने के लिए फिल्म या टीवी की जरूरत नहीं है। आज इंटरनेट एक ऐसा जरिया है जो आपकी काबीलियत को लोगों तक पहुंचाता है। ऐसे ही एक स्टार हैं अमोल पराशर। अमोल ने 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन आॅफ दि इयर', 'बबलू हैप्पी है', 'मिली' और 'ट्रैफिक' जैसी फिल्में की हैं। जिन्होंने ये फिल्में ​देखीं वो अमोल को नजरअंदाज नहीं कर पाए, सभी ने उन्हें सराहा। लेकिन उन्हें पहचान मिली हाल ही में द वायरल फीवर (टीवीएफ) की ​'ट्रिपलिंग' वेब सिरीज से। यह बात खुद अमोल भी मानते हैं। अमोल ने बताया, 'मैंने इस सिरीज से पहले काफी फिल्में की, थिएटर किया और ऐसा नहीं था कि मेरे फील्ड के लोग मुझे नहीं जानते थे। सब यही कहते थे कि अमोल का काम अच्छा है, वो मेहनती है लेकिन हां इस सिरीज के बाद आम लोगों तक मेरी पहुंच बढ़ी है।'


Image may contain: 1 person, standing, beard and outdoor


आईआईटी से की पढ़ाई, छोड़ी नौकरी:

अमोल ने आईआईटी दिल्ली से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की और यहां से निकलने के बाद उनकी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी लग गई। लेकिन ऐक्टिंग में करियर बनाने की उनकी चाह इतनी मजबूत थी कि उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। 'ट्रिपलिंग' में मिले मौके पर अमोल कहते हैं, 'टीवीएफ में जितने लोग हैं उसमें से कई आईआईटी से हैं, उन्होंने मेरा काम देखा हुआ है इसलिए उन्हें लगा कि मैं उस रोल के लिए मुफीद रहूंगा।'


Image may contain: 1 person, standing


जिंदगी में आया बड़ा बदलाव:

अमोल कहते हैं, 'अब लोग मुझे ट्रिपलिंग सिरीज में मेरे कैरेक्टर चितवन के नाम से पहचानते हैं और ये किसे अच्छा नहीं लगता कि उसके काम से लोग उसे पहचानें।' वो कहते हैं, 'पहले मुझे जानने वाले केवल मुंबई तक सीमित थे लेकिन अब मुझे मुंबई से बाहर भी लोग जानने लगे हैं और वाकई ये एक बहुत ही अच्छा अहसास होता है।'



Image may contain: one or more people and people sitting


फिल्मों से कम नहीं है यूट्यूब का प्लेटफॉर्म:

यूट्यूब पर जब कोई सिरीज निर्देशित की जाती है तो उसमें संसाधन सीमित होते हैं। लेकिन इसके बावजूद इसकी पहुंच फिल्मों से भी ज्यादा होती है। अमोल ने बताया, 'यूट्यूब पर ​सिरीज निर्देशित करने की जिम्मेदारी प्रोडक्शन हाउस की होती है और यही उनकी कला है कि वो कम बजट में इतना बेहतरीन काम करते हैं। आप यूट्यूब पर मौजूद कोई भी सिरीज, शॉर्ट फिल्म या कोई भी चीज देखें उसकी गुणवत्ता में कहीं कोई कमी नहीं होती है।'



Image may contain: 1 person, smiling, sitting and stripes


इस साल आने वाली हैं दो फिल्में:

इस साल अमोल की दो फिल्में 'डिस्को 82' और 'आपके कमरे में कोई रहता है' आने वाली हैं। 'डिस्को 82' जहां मुंबई के अंडग्राउंड पार्टी कल्चर पर है वहीं उनकी दूसरी फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। अमोल ने बताया, 'दोनों फिल्मों की शैली अलग है। डिस्को 82 थोड़ी डार्क सिनेमा है तो वहीं दूसरी रॉम कॉम है। दोनों ही फिल्मों के लिए काफी मेहनत की है, उम्मीद है कि इस साल में दोनों फिल्में रिलीज हो जाएंगी और लोगों को मेरा काम पसंद आएगा।'