22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

NEET पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, विपक्ष ने उठाई शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Lok Sabha NEET paper leak discussion: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि सरकार नीट मामले पर चर्चा के लिए तैयार है। हालांकि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल समेत विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और स्थगन प्रस्ताव पर अड़े रहे। विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर संसद परिसर में प्रदर्शन भी किया।
2 min read
Google source verification
Lok Sabha NEET paper leak discussion

NEET पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार

Kiren Rijiju NEET debate statement: संसद के मानसून सत्र में नीट-यूजी (NEET-UG) और सीबीएसई (CBSE) पेपर लीक का मुद्दा गरमाया हुआ है। बुधवार को सरकार और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस देखने को मिली, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे पर बहस से पीछे नहीं हट रही है। 'सरकार पिछले तीन दिनों से औपचारिक रूप से नीट पेपर लीक पर चर्चा का प्रस्ताव दे रही है। नियमों और समयसीमा के तहत चर्चा कराने के लिए हम तैयार हैं। सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक कर यह तय किया जा सकता है कि चर्चा कब और कैसे होगी।' लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी विपक्ष से आग्रह किया कि वे आगे आएं और चर्चा का एजेंडा तय करने के लिए सरकार से बातचीत करें।

'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, पीएम मोदी दें बयान': अखिलेश और वेणुगोपाल

सरकार के इस प्रस्ताव के बावजूद विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि नीट पेपर लीक का मुद्दा किसी राजनीतिक दल के हित से बहुत बड़ा है। यह हमारे देश के छात्रों के भविष्य का सवाल है। बात सिर्फ इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि कड़े एक्शन की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर खुद सदन में बयान देना चाहिए।' वहीं, कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा है कि 'हमने लगातार तीसरे दिन स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion) का नोटिस दिया है। हम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए ठोस एक्शन प्लान की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार स्थगन प्रस्ताव स्वीकार करती है, तो हम तुरंत चर्चा के लिए तैयार हैं।'

काले कपड़ों में विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन

सदन के भीतर हंगामे के साथ-साथ संसद परिसर में भी विपक्षी सांसदों का जोरदार विरोध देखने को मिला। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई प्रमुख नेताओं ने काले कपड़े पहनकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और वे केवल अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग