दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शनिवार देर रात को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई थी। सीएम आवास की सुरक्षा में सेंध लगाकर एक व्यक्ति दीवार पार कर मुख्यमंत्री आवास परिसर में घुस गया था। शख्स का नाम हाफिजुल मुल्ला बताया जा रहा है। वह पूरी रात घर के अंदर ही रहा। सुबह के समय जब पुलिसवालों की निगाह उस पर पड़ी तो उसे गिरफ्तार किया गया।