मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जहां देश के विभिन्न राज्यों में नौ दिन पहले मॉनसून की एंट्री हो गई थी। वहीं दिल्ली-एनसीआर में यह आंकड़ा थोड़ा लेट जरूर रहा, लेकिन अब मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की एंट्री के साथ ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ तो तापमान में काफी गिरावट आ गई। अब अगले एक सप्ताह तक दिल्ली, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सहारनपुर, शामली, मेरठ समेत पूरे पश्चिमी यूपी में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मंगलवार को दिल्ली शहर में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से कम है।