5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon: आज से इन जिलों में तूफानी बारिश मचाएगी तबाही, IMD ने की घरों में रहने की अपील

Monsoon Alert: मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्‍थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के साथ दिल्ली के शेष भागों में आगे बढ़ गया है। अगले दो से तीन दिनों तक इसका असर दिखाई देने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 30 Jun 2025, 10:29 AM IST

Monsoon Alert: मानसून ने बदली चाल, 30 जून और 1-2 जुलाई को तूफानी बारिश मचाएगी तबाही, IMD Predict

Monsoon Alert: दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे जहां दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है। वहीं मौसम भी सुहावना हो गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 30 जून से दो जुलाई तक आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली समेत एनसीआर के कई जिलों में 30 जून और एक-दो जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्‍थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के साथ दिल्ली के शेष भागों में आगे बढ़ गया है। अब यह पूरी दिल्ली को जल्द ही कवर कर सकता है। इसके साथ ही अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसके असर से 29 जून से ही कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ तूफान की गतिविधियां दिखाई दे सकती हैं। जबकि दिल्ली-एनसीआर में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुमानों पर मानसून ने फेरा पानी

इससे पहले भी मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए कई पूर्वानुमान जारी किए, लेकिन सभी अनुमानों पर मानसून ने पानी फेर दिया। इसके चलते जहां देश के कई राज्यों में मानसून अपने समय से पहले पहुंच गया। वहीं दिल्ली में इसका इंतजार बढ़ता जा रहा था। हालांकि 28 जून को दिल्ली का मौसम अचानक बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई।

यह भी पढ़ें : अचानक बिगड़ा मौसम का मिजाज, अगले 36 घंटे तेज आंधी के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पूर्व में जारी किए पूर्वानुमान में भी दिल्ली के अंदर 29 जून को बारिश की संभावना बताई थी। इसके साथ आंधी-तूफान आने की बात भी कही गई थी। इस बीच रविवार यानी 29 जून को सुबह से ही दिल्ली के आसमान में बादल छा गए और देखते-देखते ही कई इलाकों में मेघ बरसने लगे। इससे तापमान नीचे गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अब मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में मानसून की एंट्री हो चुकी है। अब अगले तीन से चार दिनों तक बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं।

देश में ये है मौजूदा मौसम प्रणाली

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कच्छ तट पर बने निम्न दबाव और पूर्वी छोर पर दक्षिणी-पश्चिमी बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह स्थितियां मानसूनी के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हैं। इसके साथ ही पूर्वी-पश्चिमी मौसमी द्रोणी के संयुक्त प्रभाव से 24 घंटों में सहारनपुर समेत एनसीआर के विभिन्न जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। अब अगले 24 घंटों में मानसून पूरी तरह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : थाने में रिश्वत लेते पकड़ाया हेड कॉन्‍स्टेबल, विजिलेंस टीम देखते ही पड़ा हार्ट अटैक

मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद अगले दो से तीन दिनों तक पश्चिमी यूपी, एनसीआर और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के आसार भी दिखाई दे रहे हैं। 30 जून को तराई इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश तथा इसके बाद मौसमी द्रोणी के पुनः दक्षिणी दिशा में खिसकने के कारण 1 जुलाई से भारी से बहुत भारी वर्षा की बेल्ट प्रदेश के दक्षिणी भाग की ओर खिसकने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़