सांसद बदरुद्दीन अजमल ने हिंदुओं पर दिया विवादित बयान, कहा- 40 साल तक रखते हैं 2-3 गैरकानूनी बीवियां
सांसद व AIUDF अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने जनसंख्या वृद्धि के सवाल पर हिंदुओं पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो लोग(हिंदु) 40 साल से पहले 2-3 गैरकानूनी बीवियां रखते हैं, उनका खर्चा उठाते हैं और मजे लेते हैं। इसके बाद 40 साल के बाद मां-बाप ने मजबूर किया या फिर कहीं फस गए तो शादी कर ली। इसके साथ ही मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने आगे कहा कि "40 साल के बाद बच्चा पैदा करने की क्षमता कहां रहती है...उनको मुसलमानों के फॉर्मूले को अपनाकर अपने बच्चों की 18-20 साल की उम्र में शादी करा देनी चाहिए।"