भारत के राष्ट्रगान के रचयिता, कवि और बहुमुखी प्रतिभा के धनी रवींद्रनाथ टैगोर की आज जयंती है। 9 मई 1861 में रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था। रवींद्रनाथ टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। कोलकाता में पैदा हुए रबीन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी रचनाओं के माध्यम से पूरे विश्व का भ्रमण कर लिया था। वह एशिया के पहले नोबल पुरस्कार विजेता हैं, वह कई उपन्यास, निबंध, लघु कथाएँ, यात्रावृन्त, नाटक व गाने लिखे चुके हैं। रबीन्द्रनाथ टैगोर ने साहित्य को अप्रतिम योगदान दिया है और अपने भारत देश को उसका राष्ट्रगान 'जन गण मन' दिया है। लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि टैगोर ने भारत के अलवा बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए भी राष्ट्रगान लिखा है।