12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16 सितंबर को नहीं मनाया जाएगा नेशनल सिनेमा डे, जानिए अब कब 75 रुपए में मिलेगा मूवी टिकट

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) ने नेशनल सिनेमा डे समारोह को स्थगित कर दिया है, जो पहले 16 सितंबर को मनाया जाने वाला था। इसकी तारिख (डेट) में बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं यह क्यों मनाया जा रहा है और नई डेट क्या है, जब 75 रुपए में मूवी टिकट मिलेगा।

2 min read
Google source verification
national-cinema-day-postponed-tickets-for-75-will-be-available-on-this-day.jpg

National Cinema Day postponed Tickets for ₹75 will be available on this day

अगर आप 16 सितंबर को 75 रुपए में मूवी देखने का प्लान बना रहे थे तो जरा ठहर जाइए। कुछ दिन पहले ही मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) 16 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे मनाने की घोषणा की थी, जिसमें देशभर के मूवी थियेटर में 75 रुपए में टिकट देने का फैसला किया गया था। हालांकि अब स्टेकहोल्डर्स की रिक्वेस्ट पर MAI ने 16 सितंबर की जगह पर 23 सितंबर नेशनल सिनेमा डे मनाने की घोषणा की है। इस मौके पर देशभर में मौजूद PVR, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, कार्निवल और डेलाइट जैसे सभी 4 हजार से अधिक मल्टीप्लेक्सों में 75 रुपए में मूवी टिकट दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेशनल सिनेमा डे की डेट को इसलिए पोस्टपोन किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा मल्टीप्लेक्स इसका हिस्सा बन सकें। वहीं कुछ रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि MAI ने यह फैसला ब्रह्मास्त्र मूवी के कारण लिया है क्योंकि वह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और मल्टीप्लेक्स मूवी टिकट को 75 रुपए में बेचकर कमाई के इस अवसर को खोना नहीं चाहते हैं।


क्यों मनाया जा नेशनल सिनेमा डे रहा है?
कोरोना महामारी के दौरान सभी सिनेमाघरों बंद हो गए थे, जिस कारण से मूवी थिएटर्स को काफी नुकसान हुआ था। कोरोना नार्मल होने के बाद मूवी थिएटर्स तो खुल गए हैं, लेकिन कोरोना महामारी के पहले के मुकाबले अभी ज्यादा भीड़ नहीं देखी जा रही है। इस वजह से सिनेमा हॉल्स सभी मूवी लवर्स को थिएटर्स तक वापस लाना चाहते हैं, जिसके कारण यह मनाया जा रहा है। हालांकि मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) कोरोना महामारी के बाद दुनिया भर के मूवी थिएटर्स बिजनेस में सबसे तेज रिकवरी भारत में देखी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए देशभर के सिनेमाघर इसके जरिए फिल्म निर्माताओं को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिसके लिए यह जश्न मनाया जाएगा।

कैसे मिलेगा 75 रुपए में मूवी टिकट?
अगर आप नेशनल सिनेमा डे के दिन 75 रुपए में मूवी देखने का मजा उठाना चाहते हैं तो आपको मूवी थिएटर से ही टिकट खरीदना पड़ेगा। हालांकि आप ऑनलाइन भी टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन टिकट बुक करने पर आपको जीएसटी और इंटरनेट फीस का चार्ड अलग से देना पड़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग