1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nayanthara-Vignesh Shivan के सरोगेसी नियमों पर तमिलनाडु सरकार ने कही ये बात! जानें कानून तोड़ा या नहीं?

शादी के 4 महिने बाद ही पैरेंट्स बनने वाले नयनतारा (Nayanthara) और विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) पर सरोगेसी से बच्चों को लेकर काफी विवाद मचा हुआ है। वहीं हाल में इस पूरे मामले पर तमिलनाडु सरकार का भी बयान जारी हो चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 27 Oct 2022, 3:15 PM IST

Nayanthara-Vignesh Shivan के सरोगेसी नियमों पर तमिलनाडु सरकार ने कही ये बात

Nayanthara-Vignesh Shivan के सरोगेसी नियमों पर तमिलनाडु सरकार ने कही ये बात

साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) और साउथ निर्देशक विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) इसी साल 9 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 4 महिने बाद ही दोनों पैरेंट्स भी बन गए। दोनों सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद दोनों को काफी विरोध का भी सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं दोनों के माता-पिता बनने पर जांच तक बैठाई गई थी, जिसके बाद अब इस पूरे मामले पर दोनों के लिए राहत भी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस मामले पर तमिलनाडु सरकार ने अपनी कन्फर्मेशन जारी करते हुए कहा है कि 'दोनों ने कोई नियम नहीं तोड़े हैं'। इस बयान को राज्य सरकार टीम की ओर से जारी किया गया है।


नयनतारा और विग्नेश शिवन के सरोगेसी से माता-पिता बनने पर तमिलनाडु सरकार ने 3 मेंबर का पैनल बनाया था जिन्हें हेल्थ और फैमिली वेल्फेयर डिपार्टमेंट्स से चुना गया था। इनको ये जांच करनी थी कि कहीं दोनों ने सरोगेसी के नियम तो नहीं तोड़े। वहीं इस पैनल की ओर से दोनों को दोष मुक्त कर दिया गया है और ऑफिस में बुधवार को अपनी रिपोर्ट भी जमा करा दी है।

साथ ही खबरों की माने तो पैनल की ओर से जमा की गई रिपोर्ट में इन दोनों को छोड़ सरोगेसी की सुविधा देने वाले अस्पताल पर की गलती बताई गई है। सामने आ रही जानकारी के माने तो पैनल ने इस बारे में रिपोर्ट में कहा है कि 'जब हमने डॉक्टर्स से जांच की जिन्होंने कपल का ट्रीटमेंट किया। इससे पता चला कि कपल के परिवार के डॉक्टर ने 2020 में सिफारिश का एक पत्र प्रदान किया था, जिसके आधार पर उपचार प्रदान किया गया था'।

यह भी पढ़ें: डिवोर्स केस में Karan Mehra ने खुद की Johnny Depp से बराबरी


टीम ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा कि 'वे अब तक फैमिली डॉक्टर से बात नहीं कर पाए हैं, क्योंकि वे भारत से बाहर हैं। सरोगेट मां ने नवंबर 2021 में कपल के साथ एक अग्रीमेंट किया था और इस साल मार्च में भ्रूण को उनमें रखा गया। वहीं अक्टूबर में उनके बच्चों का जन्म हुआ। कमर्शियल सरोगेसी भारत में सरोगेसी रेगुलेशन एक्टर 2021 के तहत बैन कर दिया जो पिछले साल ही लागू हुआ, तो उनके टाइमलाइन को देखते हुए नयनतारा और विग्नेश ने इस प्रोसेस को शुरू किया तब ये लीगल था भारत में'।

यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने कैसेट के रील की बनाई ड्रेस

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़