21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

‘शायद शिक्षा मंत्री को इस्तीफा लिखना नहीं आता’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच TMC सांसद महुआ मोइत्रा का तंज

CJP Protest Delhi: NEET विवाद पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा तंज कसा है। जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
Education Minister Dharmendra Pradhan, TMC MP Mahua Moitra, NEET UG controversy news

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और TMC सांसद महुआ मोइत्रा

TMC MP Mahua Moitra: NEET परीक्षा विवाद को लेकर देश में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां छात्र सड़कों पर उतरकर अपना विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भी सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। कृष्णानगर से सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा है कि शायद शिक्षा मंत्री को इस्तीफा लिखना ही नहीं आता।

महुआ मोइत्रा ने X पर क्या लिखा?

सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि शायद, बस शायद शिक्षा मंत्री को इस्तीफे का पत्र लिखना नहीं आता। RSS आपको केवल दया याचिकाएं लिखना सिखाता है। महुआ का यह बयान ऐसे समय आया है जब NEET पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष और छात्र संगठन लगातार शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

जंतर-मंतर पर पुलिस की सख्ती के बाद भी डटे छात्र

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। इससे एक दिन पहले सोमवार को जब प्रदर्शनकारियों ने संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। सोमवार को हुई इस झड़प और दिल्ली में भारी बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने जंतर-मंतर पर लगे टेंट और मंच को हटा दिया था, लेकिन मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने खुद वहां सफाई की और जमीन पर बैठकर ही अपना धरना जारी रखा।

एक मंत्री को बचाने के लिए हो रहा बल प्रयोग

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को हुई कार्रवाई में घायल हुए छात्रों, खासकर लड़कियों से माफी मांगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल एक मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) की कुर्सी बचाने के लिए छात्रों पर बल प्रयोग कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस पूरे परीक्षा विवाद के तनाव के कारण कई छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

सोनम वांगचुक का अनशन 24वें दिन भी जारी

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया है कि सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है। तबीयत बिगड़ने के कारण 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन उन्होंने अस्पताल के बिस्तर से ही अपना अनशन जारी रखा है और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई है।