क्या है न्यूनतम साझा कार्यक्रम
न्यूनतम साझा कार्यक्रम (Common Minimum Programme) नेपाल की गठबंधन सरकारों द्वारा अपनाई जाने वाली एक प्रथा है। यह आमतौर पर गठबंधन सरकार के न्यूनतम उद्देश्यों को पूरा करने की रूपरेखा तैयार करता है। नेपाली कांग्रेस के नेता और CMP के समन्वयक पूर्णा खडका ने एक कार्यक्रम में 14 पन्ने का दस्तावेज जारी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, सीपीएन के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल 'प्रचंड’, जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।