3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Building Fire 9 Dead: लोहे के जाल और बंद छत ने बनाया इमारत को ‘डेथ ट्रैप’, 9 लोगों की मौत की दर्दनाक वजहें आईं सामने

Delhi Building Fire 9 Dead: दिल्ली के विवेक विहार में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से तीन परिवारों के 9 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि इमारत में निकास का केवल एक रास्ता होना, छत का दरवाजा बंद होना और खिड़कियों पर लगे लोहे के जाल लोगों के लिए 'डेथ ट्रैप' बन गए।

2 min read
Google source verification
Delhi Building Fire 9 Dead

9 लोगों की मौत की दर्दनाक वजहें आईं सामने

Vivek Vihar Fire News Delhi: पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित बी-ब्लॉक की एक चार मंजिला इमारत में रविवार सुबह लगी भीषण आग ने 9 लोगों की जिंदगी खत्म कर दी। शुरुआती जांच के अनुसार, दूसरी मंजिल के पिछले हिस्से वाले फ्लैट में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की, जिसने तेजी से ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारियों का कहना है कि इमारत में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई थी; इमारत के पिछले हिस्से में लगे मजबूत लोहे के जाल, छत के दरवाजे पर लगा ताला और बाहर निकलने के लिए केवल एक ही रास्ता होने के कारण लोग अंदर ही फंस गए। कुछ फ्लैटों में लगे सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम और लिफ्ट के बंद हो जाने ने इस इमारत को एक 'डेथ ट्रैप' में बदल दिया।

एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित 9 की मौत

इस हृदयविदारक हादसे में तीन परिवारों के कुल 9 सदस्यों की जान गई है, जिनमें से 5 सदस्य एक ही परिवार के थे. मृतकों में अरविंद जैन (60), उनकी पत्नी अनीता (58), बेटा निशांत (35), बहू आंचल (33) और मात्र एक साल का मासूम पोता आकाश शामिल हैं, जो दूसरी मंजिल पर रहते थे। इसके अलावा तीसरी मंजिल पर रहने वाले नितिन जैन (50), उनकी पत्नी शैली (48), बेटा सम्यक (25) और पहली मंजिल की निवासी शिखा जैन (45) की भी इस आग में झुलसने से मौत हो गई। चौथी मंजिल पर रहने वाले कुछ लोगों को दमकल विभाग की क्रेन ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

वीडियो कॉल पर आखिरी गुहार और प्रशासनिक शोक

हादसे के वक्त निशांत जैन ने अपने बड़े भाई दीपक को वीडियो कॉल करके बचाने की गुहार लगाई थी, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत व्यथित करने वाला बताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वर्तमान में पुलिस डीएनए जांच के जरिए बुरी तरह जल चुके शवों की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में जुटी है।