6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-नेपाल बार्डर पर अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद

- सशस्त्र सीमा बल व नवाबगंज थाने पुलिस ने दो तस्कर गिरफ्तार किए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 20 Jul 2021, 8:29 PM IST

भारत-नेपाल बार्डर पर अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद

भारत-नेपाल बार्डर पर अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद

बहराइच. भारत-नेपाल सरहद पर विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया गया है। इसमें दो तस्करों को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की गई। जिसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Azad Samaj Party: दलित हितों की लड़ाई लड़ने मैदान में आई आजाद समाज पार्टी

एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि नवाबगंज एसएचओ प्रमोद कुमार त्रिपाठी को मंगलवार मध्याह्न सूचना मिली कि कुछ तस्कर सरहद पार से भारतीय इलाके में विदेशी शराब की खेप लाने के प्रयास में है। उन्होंने तत्काल अफसरों को जानकारी दी। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव, सिपाही रवि सिंह, अभिषेक कुमार को दबिश को भेजा।

पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल 42वीं बटालियन की मनौनापुरवा बार्डर आउट पोस्ट के उपनिरीक्षक रवीश चंद्र राय, हेड कांस्टेबल रामदास, सिपाही भोला यादव, सतेन्द्र मौर्या को साथ लेकर नो मेंस लेंड पर नाकेबंदी की। दो व्यक्तियों को सिर पर बोरी लादे व हाथ में थैला लिए आते दिखे। करीब आने पर चारों ओर से घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। उनकी दो बोरियों में 119-119 पौव्वा नेपाल की डिस्टिलरी में बनी रेशम लीची फ्लावर शराब, दोनो थैलों में 58 पौव्वा कर्णाली गोल्ड ब्रांड बरामद हुआ। दोनों तस्करों की पहचान इसी थाने के निधीनगर संकल्पा के तिगड़ी गांव निवासी दीपू ऊर्फ पिंटु व मुकेश कुमार ऊर्फ पिंटु के रूप में हुई। दोनों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम में कार्यवाई की गई है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।