यूपी की कुल आबादी में से 20.5 प्रतिशत हिस्सा दलितों का है। बिजनौर, बुलंदशहर, सहारनपुर जैसे कुछ जिलों में तो दलित समुदाय, आबादी के 25 प्रतिशत से भी अधिक हैं। इन जिलों में भीम आर्मी का काफी प्रभाव है। हालांकि अब आजाद समाज पार्टी पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अपना विस्तार कर रही है। पार्टी की सभी 75 जिलों में स्थानीय इकाइयां हैं। पंचायत चुनावों में, आजाद समाज पार्टी (आसपा) ने पश्चिमी यूपी में करीब 500 से अधिक वार्डों में चुनाव लड़ा। और उनका दावा है कि 56 वार्डों पर उन्होंने जीत का परचम लहराया है।