
दिल्ली बस गैंगरेप मामले में नया मोड़
Delhi Bus Gangrape Case Update: दिल्ली के रानी बाग इलाके में चलती बस में हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि यह पूरा मामला पैसों के लेनदेन से जुड़े विवाद का हो सकता है।
दैनिक जागरण के रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने जिस चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था, उसकी सच्चाई अब संदिग्ध नजर आ रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता और आरोपियों के बीच पैसों को लेकर कोई विवाद था, जिसके बाद यह गंभीर आरोप लगाए गए। पुलिस अब इस पहलू की गहराई से जांच कर रही है कि क्या दुष्कर्म का आरोप केवल दबाव बनाने या बदला लेने के लिए लगाया गया था।
इस मामले में सबसे हैरान करने वाला तथ्य यह है कि घटना की सूचना देने के लिए पीसीआर (PCR) कॉल पीड़िता ने किसी और के नहीं, बल्कि आरोपी के ही फोन से की थी। पुलिस का मानना है कि सामान्यतः ऐसी वारदातों में आरोपी अपना फोन पीड़ित को नहीं देते, जिससे मामले की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी आधार पर पुलिस ने अब अपनी तफ्तीश का दायरा बढ़ा दिया है।
हालांकि, पुलिस ने प्रारंभिक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं। रानी बाग थाना पुलिस बस के दस्तावेजों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है ताकि सच सामने आ सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं और जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
दिल्ली के नांगलोई इलाके में सामने आए चलती बस गैंगरेप मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह देर रात रानी बाग से बिहार जाने वाली बस में सवार हुई थी। आरोप है कि बस चालक और उसके हेल्पर ने रास्ते में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान बस करीब 7 किलोमीटर तक चलती रही और बाद में महिला को नांगलोई इलाके में उतार दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मेडिकल जांच कराई गई और दोनों आरोपियों ड्राइवर उमेश और हेल्पर रामेंद्रको गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध नजर से देख रही और हर एंगल से जांच करने की कोशिश कर रही है।
Updated on:
14 May 2026 03:17 pm
Published on:
14 May 2026 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
