15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएसी प्लाटून, कमांडो और 300 पुलिसकर्मी…नोएडा फिल्म सिटी में अचानक क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?

Noida Film City Security: ग्रेटर नोएडा से फर्जी RAW अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है। खुफिया सूत्रों से मिले इनपुट के आधार पर नोएडा फिल्म सिटी की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

2 min read
Google source verification
Noida Film City security High Alert after fake RAW officer arrest in Greater Noida

फर्जी रॉ अधिकारी गिरफ्तार होने के बाद नोएडा फिल्म सिटी की बढ़ाई सुरक्षा।

Noida Film City Security: नोएडा की फिल्म सिटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए सुरक्षा घेरा काफी बढ़ा दिया है। हाल ही में फिल्म सिटी क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को फर्जी RAW अधिकारी होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे सेक्टर-16A क्षेत्र में विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। बुधवार को पुलिस ने फिल्म सिटी के विभिन्न हिस्सों में करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी। ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती को पहले ही निष्प्रभावी किया जा सके।

डीसीपी खुद कर रहे प्रबंधन की निगरानी

केंद्रीय जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म सिटी एक अत्यंत संवेदनशील इलाका है, जहां मीडिया हाउस, समाचार चैनलों के मुख्यालय, बड़े कार्यालय और बीते कुछ सालों में विकसित कई अहम संस्थान स्थित हैं। ग्रेटर नोएडा में पकड़ा गया फर्जी रॉ ऑफिसर भी इसी इलाके से ताल्लुक रखता है। ऐसे में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को हल्के में नहीं लिया जा सकता। इसी कारण सुरक्षा को अतिरिक्त स्तर पर कड़ा किया गया है।

कमांडो और PAC की तैनाती से बढ़ी चौकसी

पुलिस बल के अलावा प्रशासन ने फिल्म सिटी की सुरक्षा के लिए कमांडो यूनिट को भी लगाया है। कमांडो टीम को ऐसे स्थानों पर तैनात किया गया है, जहां से पूरे क्षेत्र की निगरानी आसानी से हो सके। साथ ही PAC की एक पूरी प्लाटून को भी परिसर में लगाया गया है। यह प्लाटून न सिर्फ सुरक्षा बढ़ाने में मदद कर रही है, बल्कि किसी भी अचानक उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय रूप से क्षेत्र का नियमित निरीक्षण कर रही है। सुरक्षा सुधार के तहत फिल्म सिटी की सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर बैरिकेडिंग बढ़ाई गई है। वाहनों की जांच को सख्त किया गया है और बिना अनुमति किसी वाहन या व्यक्ति के प्रवेश पर रोक है। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी अस्थायी रूप से बढ़ाई गई है। ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़कर उस पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस टीमें मीडिया हाउसों के सुरक्षा प्रभारी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

फर्जी रॉ अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद अलर्ट

फर्जी RAW अधिकारी की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों को यह संकेत मिला है कि उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्रों में भी धोखाधड़ी या पहचान का दुरुपयोग कर प्रवेश का खतरा बना रहता है। हालांकि पुलिस इस बात पर खास जोर दे रही है कि जांच बिल्कुल पेशेवर तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है और किसी भी दिशा में जल्दबाजी नहीं की जाएगी। फिल्म सिटी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और पत्रकारों से भी पुलिस ने सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट की चल रही जांच

दूसरी ओर दिल्ली लाल किला परिसर के पास हुए कार ब्लास्ट मामले की जांच दिल्ली पुलिस की विशेष टीमें और केंद्रीय एजेंसियां संयुक्त रूप से कर रही हैं। इसके तहत आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच चल रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से बरामद सामग्री का विश्लेषण कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां संभावित उद्देश्यों और संलिप्तता के सभी पहलुओं पर काम कर रही हैं। इस बीच फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पूरी तरह जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गई है। ईडी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर से पूछताछ में जुटी है।