6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pics : श्रिया सरन से पहले ये हीरोइनें भी ले चुकी हैं विदेशियों से सात फेरे

दृश्यम' फेम श्रिया सरन ने अपने रूसी प्रेमी आंद्रेई कोसचीव के साथ शादी कर ली ।

3 min read
Google source verification
shriya saran

हाल ही में बॉलीवुड में एक और सीक्रेट वेडिंग की खबर आई । दरअसल 'दृश्यम' फेम श्रिया सरन ने अपने रूसी प्रेमी आंद्रेई कोसचीव के साथ शादी कर ली । मुंबई मे हुई इस शादी में चुनिंदा लोग शामिल हुए । ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब बॉलीवुड की हीरोइन ने किसी परदेसी को अपना हमसफर चुना हो।

celina

सेलिना जेटली पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने सालों तक फिल्मों में काम करने के बाद दुबई के होटल व्यवसायी पीटर हॉग की बाहों में हमेशा के लिए पनाह ले ली। सेलिना ने 2011 में पीटर से शादी की और आज वो तीन बच्चों की मां हैं।

preity zinta

प्रीति जिंटा सालों तक अपनी शोख अदाओं से दर्शकों का दिल धड़काने वाली प्रीति जिंटा का दिल भी धड़का जीन गुडएनफ के लिए । नेस वाडिया से ब्रेकअप के बाद प्रीति ने अपने विदेशी साजन को मीडिया अटेंशन से दूर रखना ही ठीक समझा और 2016 में अचानक आई प्रीति की शादी की खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया ।

radhika

राधिका आप्टे पार्च्ड और मांझी-द माउंटेनमैन जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी राधिका आप्टे शादीशुदा हैं । राधिका फिल्मों में भले ही भारतीय नारी के अवतार में नजर आती हैं, लेकिन राधिका का दिल लंदन में रहने वाले बेनेडिक्ट ने चुराया । राधिका ने 2012 में बेनेडिक्ट टेलर से सीक्रेटली शादी कर ली थी

kim sharma

किम शर्मा मोहब्बतें फेम किम शर्मा का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा, और 2010 में किम ने केन्या के बिजनेसमैन अली पंजानी का हाथ थामकर फिल्मों को बॉय-बॉय बोल दिया । फिलहाल किम का अली से तलाक हो चुका है ।

iliana d'cruz

इलियाना डिक्रूज बर्फी और बादशाहो में नजर आ चुकी इलियाना भी विदेशी ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयूज़ नीबोन को डेट कर रही है। नीबोन ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और पेशे से फोटोग्राफर हैं। हाल ही में इलियाना और नीबोन के सीक्रेट वेडिंग की अफवाह उड़ी थी, लेकिन इलियाना ने शादी की बात से इंकार कर दिया ।