केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि आज दोपहर 4 बजे तक 11 अंतरराष्ट्रीय विमान देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर उतरे। इन विमानों में कुल 3476 यात्री भारत आए हैं, इनकी जांच की गई तो छह की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। संक्रमित पाए गए लोगों को अलग कर दिया गया है, इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे हैं।