31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! PM Kisan की 24वीं किस्त जल्द, इन किसानों के खाते में ही पहुंचेगी अगली किस्त

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार अक्टूबर 2026 में पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त जारी कर सकती है।
2 min read
Google source verification
PM Kisan Yojana Installment News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। (फाइल फोटो:पत्रिका)

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार योजना की अगली किस्त जारी करने की तैयारी में जुटी है। इस योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में हर चार महीने पर 2,000 रुपये की राशि भेजी जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार अक्टूबर 2026 में 24वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे सभी जरूरी औपचारिकताएं समय रहते पूरी कर लें, ताकि किस्त मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो।

सालाना मिलते हैं 6,000 रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। किस्तें अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के दौरान जारी की जाती हैं। अब तक सरकार 23 किस्तों के माध्यम से 4.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर कर चुकी है।

कौन है पात्र?

योजना का लाभ केवल पात्र किसानों को ही मिलता है। इसके लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना और उसके नाम पर कृषि योग्य भूमि होना आवश्यक है। वहीं, 10,000 रुपये से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी और आयकरदाता इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। जो किसान अभी तक योजना से नहीं जुड़े हैं और पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं, वे जल्द आवेदन कर सकते हैं।

ई-केवाईसी कराना जरूरी

24वीं किस्त का लाभ बिना किसी रुकावट के प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी के माध्यम से घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए भी ई-केवाईसी कराई जा सकती है।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

योजना के लाभार्थी किसान अपनी किस्त का स्टेटस आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। वहां 'Know Your Status' या 'Beneficiary List' विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर अथवा राज्य, जिला और गांव से संबंधित जानकारी दर्ज करें। इसके बाद आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा। यदि किसी प्रकार की समस्या या जानकारी की आवश्यकता हो, तो किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग