15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ 10 रुपये में भरपेट लंच! कंपनी के खाने का VIDEO वायरल, लोग बोले- ऐसी नौकरी हमें भी चाहिए

एक सिक्योरिटी गार्ड का 10 रुपये में मिलने वाले कंपनी के लंच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दाल, चावल, सब्जी और पापड़ से सजी थाली देखकर लोगों ने कंपनी की तारीफ की, जबकि कुछ यूजर्स ने प्लास्टिक बैग में पैकिंग को लेकर सवाल उठाए।
2 min read
Google source verification
company rs 10 lunch

सिक्योरिटी गार्ड । फोटो-(Instagram/@thenameisanand01)

महज 10 रुपये में दाल, चावल, सब्जी, पापड़ और भुजिया से सजा भरपेट लंच इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी कंपनी की ओर से मिलने वाले इस सस्ते भोजन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे लाखों लोगों ने देखा। जहां कई यूजर्स ने कंपनी की इस पहल की जमकर तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने प्लास्टिक बैग में पैकिंग को लेकर सवाल उठा हैं। कम कीमत में मिले इस भोजन की वैरायटी ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लिया।

वीडियो में दिखाया 10 रुपये का लंच

इंस्टाग्राम यूजर आनंद कुमार ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "कंपनी का लंच सिर्फ 10 रुपये में।" वीडियो की शुरुआत में आनंद एक टेबल पर बैठे नजर आते हैं। उनके सामने एक बड़ी पेपर प्लेट रखी होती है और हाथ में कंपनी की ओर से मिला काले रंग का प्लास्टिक बैग होता है। आनंद कहते हैं, "दोस्तों, कंपनी का खाना आ गया। हमारी कंपनी सिर्फ 10 रुपये लेती है। चलिए देखते हैं आज खाने में क्या मिला है।" इसके बाद वह बैग खोलकर एक-एक कर खाने के पैकेट बाहर निकालते हैं। खाने में पापड़, करेले की भुजिया, एक सब्जी, कटा हुआ प्याज, चावल और दाल शामिल होती है। बाद में वह चावल पर दाल डालकर खाना शुरू करते हैं। वीडियो में आनंद बताते हैं कि बाहर यही खाना करीब 50 से 100 रुपये तक का मिल सकता है, जबकि उनकी कंपनी इसे कर्मचारियों को केवल 10 रुपये में उपलब्ध कराती है।

पैकेजिंग पर उठे सवाल, खाने की हुई तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने कम कीमत में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए कंपनी की सराहना की, जबकि कुछ लोगों ने प्लास्टिक बैग में पैकिंग पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, "कंपनी को पैकेजिंग थोड़ी बेहतर करनी चाहिए।" वहीं कई लोगों ने यह भी पूछा कि आखिर यह कौन-सी कंपनी है, जो इतनी कम कीमत में खाना उपलब्ध करा रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा, "भाई, मुझे भी अपनी कंपनी में नौकरी दिला दो।" वहीं एक शख्स ने कहा, "भगवान कंपनी के मालिक का भला करे।"

कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक बैग की जगह दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले लंच बॉक्स या कंटेनर का उपयोग किया जाना चाहिए। वहीं कई यूजर्स ने भोजन की गुणवत्ता और कर्मचारियों के प्रति कंपनी की इस पहल की जमकर तारीफ की।

वायरल वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग