31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब दानपेटी लेकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने डाला चढ़ावा; राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर विपक्ष का अनोखा विरोध

Ayodhya Ram Mandir donation issue: संसद के मानसून सत्र में राम मंदिर चंदे को लेकर विपक्ष ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। पप्पू यादव साधु के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे, जबकि राहुल गांधी ने प्रतीकात्मक रूप से उसमें चढ़ावा डाला। विपक्ष ने चंदे में पारदर्शिता की मांग उठाई।
2 min read
Google source verification
gandhi-pappu-yadav-parliament

राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर संसद के बाहर विपक्ष ने अनोखा प्रदर्शन किया। (फोटो सोर्स- ANI)

Pappu Yadav protest: संसद के मानसून सत्र में राम मंदिर चंदे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर संसद भवन के बाहर ऐसा प्रदर्शन किया, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में दानपेटी लेकर संसद पहुंचे और अपने अंदाज में विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसद भी उनके साथ नजर आए।

विपक्ष का आरोप है कि अयोध्या राम मंदिर के लिए देशभर से जुटाए गए चंदे को लेकर पूरी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए और हर स्तर पर पारदर्शिता रखी जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।

राहुल ने आगे बढ़कर दानपेटी में चढ़ावा डाला

प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव भगवा कपड़ों में नजर आए। उनके हाथ में दानपेटी थी और उन्होंने इसी के जरिए राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई, जब राहुल गांधी ने आगे बढ़कर दानपेटी में चढ़ावा डाला। विपक्ष ने इसे प्रतीकात्मक प्रदर्शन बताते हुए कहा कि जनता की आस्था से जुड़े मामलों में जवाबदेही जरूरी है।

इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया, जिसमें विपक्षी सांसद नारे लगाते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर भी यह प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है।

पप्पू यादव इससे पहले भी अपने अलग अंदाज वाले विरोध प्रदर्शनों के लिए चर्चा में रह चुके हैं। कुछ समय पहले वह छात्रों से जुड़े मुद्दे को लेकर माथे पर पट्टी बांधकर और हाथ में लाठी लेकर संसद पहुंचे थे। उनका यह तरीका भी काफी सुर्खियों में रहा था।

मानसून सत्र में विपक्ष लगातार कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोल रहा है। पेपर लीक जैसे मामलों से लेकर अन्य राजनीतिक मुद्दों पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं। विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगा था।

राम मंदिर चंदे को लेकर हुआ यह प्रदर्शन अब संसद के बाहर राजनीतिक बहस का नया मुद्दा बन गया है। विपक्ष इसे पारदर्शिता का सवाल बता रहा है, जबकि सत्ता पक्ष का इस मामले पर अलग नजरिया है। फिलहाल संसद सत्र के दौरान यह मुद्दा राजनीतिक माहौल को गर्म बनाए हुए है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग