3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘विकास के कामों को जानबूझकर रोका गया…’, मेट्रो कॉरिडोर लॉन्च के मंच से PM मोदी का AAP पर वार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजधानी में कई विकास परियोजनाओं को वर्षों तक रोके रखा गया। उन्होंने कहा कि अब सरकार दिल्ली के विकास को तेज करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।
2 min read
Google source verification
PM Modi attacks AAP from the stage of Metro Corridor launch

पीएम मोदी की रैली (फाइल फोटो पत्रिका)

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन के मौके पर आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों में राजधानी में विकास से जुड़े कई कामों को जानबूझकर रोका गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब सरकार दिल्ली के विकास को तेज गति देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार राजधानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सड़कों, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार से दिल्ली के लोगों को बेहतर यातायात और आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि राजधानी को विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित किया जाए, जहां नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यमुना नदी की सफाई और हरित परियोजनाओं के जरिए राजधानी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में इन प्रयासों का सकारात्मक असर दिल्ली के नागरिकों के जीवन में साफ दिखाई देगा।

'आपदा' से मुक्ति पाई, वह बेहद जरूरी थी- PM

नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिल्ली ने एक साल पहले जिस 'आपदा' से मुक्ति पाई, वह बेहद जरूरी थी। उन्होंने कहा कि अगर पहले की सरकार सत्ता में न होती तो मेट्रो फेज-4 का प्रोजेक्ट काफी पहले ही पूरा हो गया होता। प्रधानमंत्री के मुताबिक, पिछली सरकार ने राजनीतिक स्वार्थ के कारण राजधानी के लाखों लोगों की सुविधाओं को नजरअंदाज किया।

‘बहाने नहीं, अब काम हो रहा है’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद दिल्ली में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले प्रोजेक्ट फाइलों में ही अटके रहते थे, जबकि अब योजनाएं तेजी से जमीन पर उतर रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पहले का तरीका 'काम कम और बहाने ज्यादा' का था, लेकिन अब दिल्ली में 'बहाने बंद और काम शुरू' का मॉडल लागू किया जा रहा है।