9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में 33,500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, PM मोदी बोले- अब रेहड़ी-पटरी वालों तक पहुंची क्रेडिट कार्ड की सुविधा

Delhi News: पीएम मोदी मोदी ने दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से अब डेबिट-क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग सुविधाएं रेहड़ी-पटरी पर काम करने वाले लोगों तक भी पहुंच रही हैं।

2 min read
Google source verification
Projects worth Rs 33,500 crore inaugurated in Delhi

Delhi News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में करीब 33,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधन किया और कहा कि एक समय था जब डेबिट और क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधा केवल अमीर लोग इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब सरकार की योजनाओं की बदौलत यह सुविधा रेहड़ी-पटरी पर काम करने वाले लोगों तक भी पहुंच रही है।

अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि छोटे कारोबारियों और सड़क विक्रेताओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के जरिए लाखों रेहड़ी-पटरी वालों को सस्ती दरों पर लोन मिल रहा है, जिससे वे बिना किसी साहूकार के दबाव के अपना कारोबार आगे बढ़ा पा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

क्या है पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना

स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों और छोटे सड़क विक्रेताओं को बैंक की ओर से एक विशेष स्वनिधि क्रेडिट कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड की मदद से वे जरूरत के मुताबिक छोटी राशि का लोन ले सकते हैं और अपने छोटे कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं। इससे उन्हें साहूकारों से ऊंचे ब्याज पर पैसे लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

कितना मिलता है लोन

आपको बता दें कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को शुरुआत में करीब 10,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है। यदि लाभार्थी समय पर लोन चुका देते हैं, तो अगली बार उन्हें 20,000 से 50,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है। इसके साथ ही समय पर कर्ज चुकाने वालों को ब्याज में सब्सिडी और डिजिटल भुगतान पर कैशबैक जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाती हैं। योजना का लाभ लेने के लिए स्ट्रीट वेंडर अपने नजदीकी बैंक या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।