15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मात्र 11 महीने में ही पंजाबी एक्ट्रेस ने तोड़ दी शादी, जानें जिम ट्रेनर पति से क्यों लिया तलाक?

Mandy Takhar Divorce: दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट ने कपल की तलाक अर्जी मंजूर कर ली। यह खुलासा पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर के वकील ने किया है।

2 min read
Google source verification
Punjabi actress Mandy Takhar divorce husband Shekhar Kaushal Saket Family Court Delhi

पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने पति शेखर कौशल से लिया तलाक।

Mandy Takhar Divorce: भारतीय मूल की ब्रिटिश एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने शादी के मात्र 11 महीने बाद ही अपने पति से तलाक ले लिया है। पंजाबी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर और उनके पति की संयुक्त अर्जी पर दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट ने शुक्रवार को अपनी मुहर लगा दी। इसके बाद बेहद शांतिपूर्ण तरीके से पति-पत्नी के बीच रिश्ता खत्म हो गया। यह जानकारी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर की ओर से साकेत फैमिली कोर्ट में पेश हुए सेलिब्रिटी वकील ईशान मुखर्जी ने मीडिया को दी। हालांकि उन्होंने इस मामले में सेटलमेंट को लेकर बयान देने से मना कर करते हुए कहा कि यह बेहद गोपनीय केस है। इसलिए इसमें कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।

कौन हैं एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर और शेखर कौशल?

दरअसल, भारतीय मूल की ब्रिटिश एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने पंजाबी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई है। अपनी दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के चलते क्षेत्री फिल्म इंडस्ट्रीज में उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने कुछ हिन्दी और तमिल फिल्मों में भी काम किया है, जहां अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। वहीं उनके पति पंजाब निवासी शेखर कौशल सिख समुदाय से आते हैं। वह जिम ट्रेनर और सीईओ हैं। दोनों की शादी हिन्दू और सिख रीति रिवाजों से शादी की थी। हालांकि यह शादी मात्र 11 महीने में दम तोड़ गई और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी।

दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी

शुक्रवार को दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट में पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर की ओर से पेश हुए सेलिब्रिटी वकील ईशान मुखर्जी ने कपल की तलाक अर्जी लगाई। इसपर साकेत फैमिली कोर्ट ने पहली अर्जी को मंजूर कर लिया। सूत्रों का कहना है कि यह तलाक अर्जी कपल की आपसी सहमति से लगाई गई थी, इसमें दोनों पक्षों ने शांति से अलग होने पर सहमति जताई थी। इसे देखते हुए साकेत फैमिली कोर्ट ने इसपर अपनी मुहर लगा दी। इस जॉइंट अर्जी पर कार्यवाही दिल्ली के साकेत स्थित जिला न्यायालय के फैमिली कोर्ट में की गई, जहां मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों के बयान रिकॉर्ड किए। इसके बाद आपसी सहमति के आधार पर तलाक के प्रावधानों के अनुसार तलाक अर्जी स्वीकार कर ली गई।

महज 11 महीने चली शादी

सूत्रों का कहना है कि पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने 13 फरवरी 2024 को पंजाब के जिम ट्रेनर और सीईओ शेखर कौशल से प्रेम विवाह किया था। यह शादी सिख और हिन्दू धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार की गई थी। हालांकि कपल के बीच शादी के कुछ दिनों बाद ही अनबन हो गई। इसके बाद ज्यादा लंबा समय न लेते हुए मात्र 11 महीनों में ही दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। कपल ने अपने वैवाहिक मतभेदों को निजी और गरिमापूर्ण ढंग से सुलझाने का विकल्प चुना और दिल्ली की साकेत स्थित फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की गई। एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर के वकील ने इसकी पुष्टि करते हुए तलाक की खास शर्तों पर चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि सेटलमेंट की डिटेल काफी कॉन्फिडेंशियल है। इसलिए इसपर अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं है।