27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ. विवेक बिंद्रा के शो पर एक्टर राजपाल यादव ने बताई तिहाड़ जेल जाने की असली वजह

- डॉ विवेक बिंद्रा के "द बड़ा भारत शो" में एक्टर राजपाल यादव ने खोले दिल के राज  

2 min read
Google source verification
डॉ विवेक बिंद्रा के शो पर एक्टर राजपाल यादव ने बताई तिहाड़ जेल जाने की असली वजह

डॉ विवेक बिंद्रा के शो पर एक्टर राजपाल यादव ने बताई तिहाड़ जेल जाने की असली वजह

देश के जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच डॉ विवेक बिंद्रा के फेमस शो "द बड़ा भारत शो" में एक्टर राजपाल यादव हाल ही में नजर आए। शो में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से लेकर सभी विवादों तक के बारे में उन्होंने खुलकर बात की। इसके साथ ही उन्होंने डॉ विवेक बिंद्रा की कंपनी "बड़ा बिजनेस" में विजिट भी किया, जहां राजपाल यादव बड़ा बिजनेस के ऑफिस स्टाफ के साथ बातचीत भी की।

अपनी छोटी हाइट के बारे में खुलकर की बात

शो के दौरान डॉ बिंद्रा ने राजपाल यादव से पूछा कि क्या कभी उन्हें उनकी छोटी हाइट की वजह से कोई नुकसान झेलना पड़ा है? इस सवाल का बड़ी सकारात्मकता के साथ जवाब देते हुए राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें उनकी छोटी हाइट की वजह से सिर्फ फायदा ही हुआ है। इसकी वजह से उन्हें कई कमाल के रोल करने का मौका मिला। राजपाल यादव ने कहा चार्ली चैपलिन और सचिन तेंदुलकर ने भी छोटी हाइट के साथ ही इतिहास रचा है।

बताई तिहाड़ जेल जाने की असली वजह

शो के दौरान राजपाल यादव ने अपने जीवन की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी पर भी बात की। डॉ विवेक बिंद्रा ने जब उनसे उनके तिहाड़ जेल जाने की बात पूछी तो राजपाल यादव ने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा कि हां उन्हें कई बार पुलिस ने पकड़ा है और उन्हें कुछ समय तिहाड़ जेल में भी रहना पड़ा है। उन्होंने बताया कि उन्हें बिना सोचे समझे लीगल पेपर्स पर आंख बंद करके साइन करने की आदत थी जिसकी वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सच्चाई रखी दुनिया के सामने

राजपाल यादव से जब डॉ विवेक बिंद्रा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में पूछा तब राजपाल यादव ने कहा कि हर चिराग के तले अंधेरा होता ही है, बॉलीवुड की ग्लैमर भरी दुनिया का हाल भी कुछ ऐसा ही है। लेकिन आज वो जो कुछ भी है वो इसी बॉलीवुड इंडस्ट्री की बदौलत हैं। इसीलिए वो कभी भी ये नहीं कह सकते हैं कि इंडस्ट्री ने उन्हें कुछ नहीं दिया। राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें इस इंडस्ट्री ने उनके काम के लिए अवॉर्ड्स भी दिए है और उस काम की वजह से ही उन्हें जनता का प्यार भी मिला है।

बताया आखिर क्यों बनाई उन्होंने राजनीतिक पार्टी?

इंटरव्यू के दौरान डॉ विवेक बिंद्रा ने राजपाल यादव से पूछा कि एक एक्टर होने बाद भी उन्होंने अपनी एक पॉलिटिकल पार्टी शुरू की थी तो उसके पीछे क्या कारण था। जिसके जवाब में राजपाल यादव ने कहा कि पॉलिटिकल पार्टी शुरू करने के पीछे उनका सिर्फ एक मकसद था और वो था समाज और देश की सेवा करना। उन्हें लगता था कि खुद अच्छा कमा लेने के बाद समाज का भी भला होना चाहिए बस इसीलिए उन्होंने राजनीति में कदम रखा था।

राजपाल यादव ने बताया उन्हें क्यों पसंद है बड़ा भारत शो

शो में डॉ विवेक बिंद्रा से बात करने के दौरान राजपाल यादव ने ये भी बताया कि वो और उनका परिवार हमेशा से ही डॉ विवेक बिंद्रा के मोटीवेशन विडियोज को फॉलो करते आए हैं। उन्हें "बड़ा भारत शो" शो भी पहले से ही काफी पसंद रहा है क्योंकि ये शो हमेशा कुछ अच्छा और बड़ा सोचने के लिए प्रेरित करता है। राजपाल यादव ने कहा उन्होंने खुद भी अपने जीवन के हर एक छोटे काम को भी सबसे बड़ा समझकर ही किया है और यही उनकी सफलता का कारण भी बना।