
जेम्स वेब टेलिस्कोप से मिले दूर के ग्रह पर पानी के संकेत
वाशिंगटन. अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने एक दूर के ग्रह पर पानी के संकेतों की पहचान की है। उसने गर्म पर्यावरण वाले गैस से भरे इस ग्रह पर बादलों और कोहरे की भी पहचान की। यह ग्रह सूर्य जैसे एक तारे के चक्कर काट रहा है।
नासा के वैज्ञानिकों ने बताया कि यह अब तक का सबसे अलग तरह का अवलोकन है। इस ग्रह को वैस्प-96 बी नाम दिया गया है। यह उन ग्रहों में से एक है, जो हमारे सोलर सिस्टम के बाहर हैं। यह पृथ्वी से करीब 1,150 प्रकाश वर्ष दूर है। यह बृहस्पति से आधे द्रव्यमान का है। इसका व्यास बृहस्पति से 1.2 गुणा अधिक है। यह सूर्य के चारों ओर घूम रहे किसी भी ग्रह से अधिक फूला हुआ है। इसका तापमान 538 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। हर साढ़े तीन दिन में यह एक चक्कर पूरा करता है।
पर्यावरण अवलोकन के लिए आदर्श ग्रह
बड़े आकार, छोटे परिक्रमा पथ और प्रकाश की प्रचुरता के कारण वैस्प-96 बी अंतरिक्ष के पर्यावरण के अवलोकन के लिए आदर्श ग्रह है। इससे पहले हबल स्पेस टेलिस्कोप पिछले दो दशक में हमारे सोलर सिस्टम के बाहर के कई ग्रहों के पर्यावरण का अवलोकन कर चुका है।
बड़ा कदम
जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप का विस्तृत अवलोकन धरती से बाहर जीवन की संभावना वाले ग्रहों की खोज की दिशा में बड़ा कदम है। नासा के मुताबिक 21 जून को टेलिस्कोप ने 6.4 घंटे तक इस ग्रह के प्रकाश का आंकलन किया। तब यह तारों के बीच घूम रहा था।
Published on:
13 Jul 2022 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
