30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ED का बड़ा आरोप- ‘मनीष सिसोदिया ने बदले कई मोबाइल, मिटाए शराब घोटाले के सबूत’

ED ने शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया है। कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि सिसोदिया सहित अन्य ने आरोपियों ने 170 बार मोबाइल फोन बदले हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 30 Nov 2022, 8:44 PM IST

sisodia-and-others-changed-mobile-phones-170-times-ed-alleges-widespread-destruction-of-evidence-in-liquor-policy-case.jpg

Sisodia And others changed mobile phones 170 times, ED alleges widespread destruction of evidence in liquor policy case

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में ED ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाया है। इस केस में गिरफ्तार किए गए अमित अरोड़ा को पेश करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कहा कि शराब घोटाले के सबूतों को बड़े पैमाने पर नष्ट किया गया, जिसके लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य आरोपियों ने कई बार अपने मोबाइल फोन बदले। इसके लिए लगभग 1.38 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई।

जांच एजेंसी ED ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली के व्यवसायी अमित अरोड़ा और उपमुख्यमंत्री व अबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया इस घोटाले के दौरान 11 मोबाइल फोन यूज किए और बदले। इन मोबाइलों में शराब घोटाले के कई सबूत थे, जिसके कारण इन्हें नष्ट किए गए।

कोर्ट ने अमित अरोड़ा को 7 दिसंबर तक ED की हिरासत में भेजा
राउज एवेन्यू कोर्ट ने व्यवसायी अमित अरोड़ा को 7 दिसंबर तक के लिए ED की हिरासत में भेज दिया है। अमित अरोड़ा पर आरोप है कि उसने "आपराधिक साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वह उक्त उद्देश्य को सुनिश्चित करने के लिए किकबैक के पेमेंट में भी शामिल था।"

मई से अगस्त के बीच नष्ट किए गए 170 मोबाइल
प्रवर्तन निदेशालय ने दावा करते हुए कहा कि इस मामले में प्रमुख सबूत मोबाइल फोन पर सेव किए गए थे, जिसमें कम से कम 36 आरोपी व्यक्तियों ने मई 2022 से अगस्त 2022 तक 170 मोबाइल फोन यूज करने के बाद नष्ट कर दिए। ED ने बताया कि उन्होंने कुल 17 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं, लेकिन उन मोबाइलों से डेटा हटा दिया गया है।

मैंने एक बार भी नहीं बदला मोबाइल नंबर: अमित अरोड़ा
राउज एवेन्यू कोर्ट में अमित अरोड़ा ने कहा कि मैंने एक बार भी मोबाइल नंबर चेंज नहीं किया। वहीं अमित अरोड़ा के वकील ने हिरासत का विरोध करते हुए कहा कि वह 22 बार ED के सामने पेश हो चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें जब भी कोर्ट में बुलाया जाता है तो वह पेश होते हैं। इसलिए पूछताछ के लिए हिरासत के लिए क्या जरूरत है?

यह भी पढ़ें: गिरफ्तारी की आशंका के बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा- जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे