1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Sumbul Touqeer बिना मां के बड़ी हुई…’, पिता ने बेटी को लेकर कई बातों का किया जिक्र

'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में इन दिनों सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। बुधवार के एपिसोड में सुंबुल को लेकर शालीन भनोट (Shaleen Bhanot) की गौतम सिंह (Gautam Singh Vig) और टीना दत्ता (Tina Datta) से काफी लड़ाई हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 20 Oct 2022, 12:44 PM IST

पिता ने बेटी Sumbul Touqeer को लेकर कई बातों का किया जिक्र

पिता ने बेटी Sumbul Touqeer को लेकर कई बातों का किया जिक्र

इस बार के 'बिग बॉस सीजन 16' में काफी बवाल देखने को मिल रहा है। हाल के कुछ एपिसोड्स में घर के लोगों के बीच काफी गलतफहमी देखने को मिल रही है। इसी को लेकर कई कंटेस्टेंट्से को लेकर घर के अंदर घमासान मचा हुआ है। लेटेस्ट एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan), शालीन भनोट (Shaleen Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Dutta) का लव ट्राइएंगल छाया हुआ है। तीनों के बीच गौतम सिंह विग (Gautam Vig) की भी एंट्री हो चुकी हैं, जिनके साथ शालीन की इसी बात को लेकर काफी लड़ाई भी हुई थी। वहीं इस लड़ाई से सुबुंल का काफी फायदा भी हुआ है। उन्हें अपने घर में उनके सबसे अच्छे दोस्त यानी शालीन के साथ काफी वक्त बिताने का मौका मिल रहा है।

वहीं के शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर शो को देखने वाले दर्शक भी सुबुंल और शालीन के बीच की इस बॉन्डिंग को दोस्ती नहीं बल्कि इकतरफा प्यार बता रहे हैं, जो सुंबुल का है शालीन के लिए, लेकिन दोनों के बीच की करीबियां अब सुबुंल के पिता को भी कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। 'शुक्रवार के वार' में उनके पिता ने सुंबुल को लेकर कई बातें कही थी।

दोनों की दोस्ती को लेकर उन्होंने एक और खास बात कही है। 'शुक्रवार के वार' में उनके पिता ने सुंबुल को इन सबमें न पड़ने की सलाह देते हुए कहा था कि वो अपने गेम पर ही ज्याजा ध्यान दे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि लोग घर में उनका इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि वो उम्र में सबसे छोटी है। हाल में अपने एक इंटरव्यू के दौरान सुंबुल के पिता ने कुछ बातें कही हैं।

यह भी पढ़ें: Sajid Khan ने क्यों लगाई Sumbul Touqeer को फटकार?


सुंबुल के पिता ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए कहा कि 'सुबुंल और शालीन के बीच बस एक दोस्ती का रिश्ता है। सुबुंल के लिए दोस्त का मतलब सिर्फ दोस्त है। वो इसमें लड़का या लड़की देखकर फैसला नहीं लेती। वो बिना मां के बढ़ी हुई हैं। वो आज भी मेरी गोद में मेरा हाथ थामे बैठी रहती है। वो एक मां, बाप और दोस्त मुझमें ही देखती है'।

उन्होंने बात करते हुए आगे कहा कि 'उन्होंने पहले कभी भी सुबुंल को इस तरह से अकेला नहीं छोड़ा'। उन्होंने कहा कि 'सुबुंल पहली बार इस तरह के शो में गईं हैं। वो ऐसे पहले कभी नहीं रहीं हैं। इसलिए उन्हें एडजस्ट करने में और सबसे घुलने मिलने में वक्त लग रहा है। वो छोटी भी हैं और इस माहौल में उन्हें किसी के सपोर्ट की जरूरत है'।

यह भी पढ़ें: Abdu Rozik का अपने से कई साल बड़ी इस एक्ट्रेस पर आया दिल!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़