
तेजस
नई दिल्ली। दुनिया भर की विमानन कम्पनियों के आकर्षण का केंद्र दुबई एयर शो आगामी 13 से 17 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। स्वदेश निर्मित हल्का लड़ाकू विमान तेजस और भारत में ही बना एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव इस द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय एयर शो में जलवा दिखाएंगे। एयर शो में शिरकत के लिए भारतीय वायुसेना का दल बुधवार को दुबई के अल-मखतूम हवाई अड्डे पर उतरा।
वायुसेना के प्रवक्ता ने यहां बताया कि भारतीय वायुसेना की ओर से इस शो में स्वदेशी एलसीए तेजस और एएलएच ध्रुव आकर्षण का केंद्र होंगे। तेजस न सिर्फ एयर शो में प्रदर्शित किया जाएगा, बल्कि यह दुबई के आसमान में कलाबाजियां भी दिखाएगा। इसी तरह वायुसेना की हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम सांरग भी एयर शो के दौरान अलग अलग फॉर्मेशन में एयरोबेटिक्स के रूप में हैरतअंगेज कलाबाजियां दिखाएगी। सारंग टीम व तेजस लगातार दूसरी बार दुबई एयर शो में लोगों का दिल जीतने के लिए पहुंचे हैं। साल 2021 में भी तेजस व सारंग टीम ने दर्शकों को हतप्रभ कर दिया था।
वायुसेना की टीम 13 नवम्बर को उद्घाटन समारोह में अपना सामरिक कौशल दिखाएगी। इस दौरान परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर भी मौजूद रहेगा। इसके बाद वायुसेना के विमान दुनिया के अन्य देशों के साथ एयर शो में लगातार अपना जलवा बिखेरेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि दुबई एयर शो में दुनिया के अन्य देशों को तेजस व ध्रुव के रूप में भारत की विमानन क्षेत्र में प्रगति से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा।
Published on:
08 Nov 2023 10:02 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
