16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब ट्रांसजेंडर्स को भी मिलेगी ‘पिंक कार्ड’ की सुविधा, बसों में सफर होगा बिल्कुल मुफ्त

Delhi Transgender Pink Card: दिल्ली में अब ट्रांसजेंडर्स के लिए भी बसों में सफर होगा फ्री! दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय को 'पिंक कार्ड' सुविधा देने का किया ऐलान।

less than 1 minute read
Google source verification
Transgenders will now also get the facility of 'Pink Card' in Delhi

Delhi Transgender Pink Card: महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई 'पिंक पास' योजना का दायरा अब और बढ़ गया है। दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राजधानी में रहने वाले ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी डीटीसी (DTC) और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब ट्रांसजेंडर व्यक्ति भी 'पिंक कार्ड' का उपयोग कर बसों में बिना किसी किराए के सफर कर सकेंगे।

समानता की ओर एक मजबूत कदम

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। अब तक यह सुविधा केवल महिलाओं के लिए उपलब्ध थी, लेकिन सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने इस विस्तार पर मुहर लगा दी है। सरकार का मानना है कि इस कदम से न केवल उनकी यात्रा सुगम होगी, बल्कि सार्वजनिक परिवहन में उनकी भागीदारी और सुरक्षा भी बढ़ेगी।

कैसे उठा सकेंगे सुविधा का लाभ?

दिल्ली के राजस्व विभाग द्वारा जारी 'ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट' के आधार पर इस सुविधा का लाभ लिया जा सकेगा। पात्र व्यक्ति अपना पिंक पास प्राप्त करने के लिए निर्धारित केंद्रों पर आवेदन कर सकते हैं। परिवहन विभाग ने इस संबंध में सभी बस कंडक्टरों और डिपो प्रबंधकों को निर्देश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि लाभार्थियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।